Friday, 23 December 2022

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी का उनकी जयन्ती पर भाव पूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

 


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी का उनकी जयन्ती पर भाव पूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन में उनके त्याग एवं सक्रिय सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में उनके द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के साथ उत्तराखण्ड राज्य के स्वरूप के प्रति भी उनकी सोच एवं दृष्टि स्पष्ट थी। 

      मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के समग्र विकास में हम सबको सहयोगी बनना होगा। स्व. बड़ोनी जी की जयन्ती का अवसर हमें उत्तराखण्ड को विकसित एवं अग्रणी राज्य बनाने की भी प्रेरणा देता है।

No comments:

Post a Comment