मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड की झांकी “मानसखण्ड” के कलाकारों ने की भेंट- मुख्यमंत्री को महानिदेशक सूचना ने सौंपी झांकी को मिले प्रथम पुरस्कार की ट्रॉफी
- गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शित विभिन्न राज्यों की झांकियों में उत्तराखण्ड की झांकी को मिला है प्रथम पुरस्कार
- मुख्यमंत्री ने झांकी के प्रत्येक कलाकार को 50 हजार की धनराशि देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त होने से राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति एवं धार्मिक विरासत को देश व दुनिया में पहचान मिली है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन के उपरान्त मानसखण्ड पर आधारित झांकी प्रस्तावित की गई थी। श्री केदारनाथ व श्री बदरीनाथ की तर्ज पर कुमाऊ के पौराणिक मंदिरों के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मानसखण्ड मंदिर माला मिशन योजना पर कार्य किया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment